स्पोर्टी लुक के साथ लॉन्च हुई Hero Mavrick 440 धासू बाइक

देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने आज आखिरकार अपनी आने वाली बाइक Hero Mavrick 440 से पर्दा उठा दिया है।

कंपनी ने जयपुर में Hero वर्ल्ड 2024 इवेंट के दौरान अपनी इस बाइक को पेश किया है। 

ये हीरो Hero MotoCorp के व्हीकल लाइन-अप की सबसे पावरफुल और एडवांस मोटरसाइकिल बताई जा रही है।

जल्द ही इसकी Booking शुरू होगी और अप्रैल महीने से इसकी डिलीवरी भी होगी।

Hero Mavrick 440 कंपनी के अन्य मॉडलों से बिल्कुल अलग है, इसका लुक और डिज़ाइन बहुत आकर्षक है।

Hero Mavrick 440 में कंपनी ने उसी हार्ले वाला 440 सीसी की क्षमता वाले सिंगल सिलिंडर इंजन का उपयोग किया है

हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है।

बेस वेरिएंट में सिर्फ एक व्हाइट कलर और स्पोक् व्हील हैं। मिड वेरिएंट में अलॉय व्हील और दो कलर ऑप्शन होंगे।

टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डायमंड-कट अलॉय व्हील होंगे। यह बाइक विभिन्न वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी